Malaika Arora's Father Suicide: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora) के पिता अनिल अरोड़ा( Anil Arora) ने अपने मुंबई स्थितः घर की छत से कूदकर खुदखुशी कर ली। 11 सितंबर 2024 के सुबह अनिल अरोड़ा ने अपने फ्लैट की बालकनी से छलांग लगा दी। इस खबर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है। अभी तक आत्महत्या की असली वजह का पता नहीं चल पाया है। मुंबई पुलिस लगातार इस सुसाइड का पता लगाने में जुटी हुई है। वहीं ताजा रिपोर्ट के अनुसार मलाइका की माँ जॉयस पॉलीकार्प की पुलिस को बयान दिया है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा
मुंबई पुलिस ने मीडिया को जानकारी दी है जिसमें मलाइका अरोड़ा( Malaika Arora) की मां का बयान सामने आया है। जॉयस पॉलीकार्प( Joyce Polycarp) ने बताया है कि रोजाना सुबह बालकनी में बैठकर अखबार पढ़ते थे। आज जब वह सुबह उनकी चप्पल देखकर बालकनी में गई तो वहाँ कोई नहीं था, जब उन्होंने नीचे देखा था बॉडी जमीन पर पड़ी थी और वाचमैन मदद के लिए चिल्ला रहा था। जॉयस पॉलीकार्प ने अनिल अरोड़ा को किसी भी बीमारी के लिए इनकार किया है। उन्होंने बताया की उन्हें कोई बड़ी बीमारी नहीं थी वह केवल घुटनों के दर्द से परेशान थे।
बता दें कि अनिल अरोड़ा( Anil Arora) और जॉयस पॉलीकार्प( Joyce Polycarp ) का कई साल पहले तलाक हो चुका था। जब मलाइका अरोड़ा 11 साल की थी तब उसके माता-पिता अलग हो गए थे। हालांकि पिछले 2-3 सालों से दोनों साथ रहने लगे थे। कपल मुंबई के बांद्रा में आयशा मैनॉर की छठी मंजिल पर रहते थे। अनिल की मौत की खबर मिलते ही मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा घर पर आ गई हैं। वहीं इंडस्ट्री के स्टार्स और मलाइका के दोस्त मौके पर पहुंच रहे हैं।
