Malaika Arora Father Suicide: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के पिता अनिल अरोड़ा (Anil Arora) का निधन हो गया है। मलाइका के पिता ने अपने घर की छठवीं मंजिल से छलांग लगाकर सुसाइड (Malaika Arora Father Death) कर लिया है। सोशल मीडिया पर अब मलाइका के पिता की मौत की खबर काफी तेजी से वायरल हो रही है। यह दुखद खबर सुनते ही अरबाज खान भी मलाइका के पैरेंट्स के घर तुरंत पहुंच गए हैं। पिता की सुसाइड की खबर सुनने से करीब 10 घंटे पहले ही मलाइका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक ग्लैमरस फोटोशूट शेयर किया था। जिसपर फैंस अब सवाल खड़े करने लगे हैं। लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या मलाइका को अपने पिता की मानसिक स्थिति के बारे में कुछ नहीं पता था? क्या एक्ट्रेस की अपने पिता के साथ बात नहीं होती थी। यही सब सवाल अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यहां इस खबर पर एक नजर डालते हैं और मलाइका की वो ग्लैमरस फोटोज भी देखते हैं। यह भी पढ़ें- पिता की आत्महत्या से बेसुध मलाइका अरोड़ा को गले लगाएंगे ये दोस्त, टूटे कांच की तरह बिखरे अरोड़ा परिवार का थामेंगे हाथ
मलाइका ने पिती की मौत से 10 घंटे पहले शेयर किया था ये पोस्ट
मलाइका अरोड़ा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव पहती हैं और अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। अब एक्ट्रेस का एक और पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। जो उन्होंने पिता के निधन से 10 घंटे पहले ही शेयर किया था। मलाइका ने दो तस्वीरें शेयर की थीं। पहली तस्वीर में वह ब्लैक आउटफिट और दूसरी में पीले रंग की आउटफिट में काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पोस्ट पर अब यूजर्स भी कमेंट कर रहे हैं लोगों का मानना है कि क्या एक्ट्रेस अपने पिता से बात नहीं करती थीं।
