Raid 2 को 1 मई के दिन थिएटर में रिलीज करेंगे अजय देवगन, धांसू पोस्टर से किया ऐलान

Raid 2 Release Date: बॉलीवुड कलाकार अजय देवगन (Ajay Devgn) जल्द ही अपनी रेड 2 (Raid 2) के साथ दर्शकों का एंटरटेनमेंट करेंगे, जिसकी रिलीज डेट का ऐलान उन्होंने धांसू पोस्टर से कर दिया है। अजय देवगन ने इंस्टाग्राम के जरिए बताया है कि उनकी रेड 2 मई महीने की पहली तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Raid 2 Release Date: अजय देवगन (Ajay Devgn) ने साल 2018 में रेड नाम की फिल्म रिलीज की थी, जिसमें इलियाना डिक्रूज और सौरभ शुक्ला जैसे मंझे हुए कलाकार दिखाई दिए थे। इस फिल्म की कहानी एक भ्रष्ट नेता के घर पड़ी रेड के ऊपर आधारित थी, जिसमें अजय देवगन की अदाकारी की काफी तारीफ हुई थी। फिल्म रेड की कहानी ऐसी थी कि इसका सेकेंड पार्ट आसानी से बनाया जा सकता था, जिस कारण मेकर्स ने इस पर काम करना भी शुरू कर दिया था। कुछ दिनों पहले रेड 2 (Raid 2) को लेकर ऐलान किया गया था और अब अजय देवगन ने इसकी रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है।

Raid 2 Release Date

अजय देवगन ने फिल्म रेड 2 का पोस्टर शेयर करते हुए बताया है कि वो अपनी नई फिल्म 1 मई के दिन दर्शकों के सामने पेश करेंगे। फिल्म रेड 2 की स्टारकास्ट और कहानी को लेकर अभी अजय ने कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन इतना पक्का है कि वो इस दफा भी किसी न किसी भ्रष्टाचारी की नींदें उड़ाते दिखाई देंगे।

End of Feed