Ajay Devgn Next Release Date Out: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn), आर माधवन (R Madhavan) और साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका (Jyotika) की नई सुपरनेचुरल थ्रिलर की रिलीज दे सामने आ गई है। इन तीनों की तिकड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। फिल्म की शूटिंग काफी हद तक पूरी कर ली गई है। अजय देवगन ने कुछ देर पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से फिल्म की रिलीज डेट को फैन्स के बीच पेश किया है। बता दें फिल्म को सिनेमाघरों में जाकर देखने के लिए फैन्स अगले साल तक का इंतजार करना होगा। आइए जानें फिल्म कब दस्तक देगी।
बता दें अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका स्टारर साल 2024 में 8 मार्च के दिन रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन विकास बहल द्वारा किया जा रहा है। हालांकि फिल्म के टाइटल की घोषणा अभी तक मेकर्स ने नहीं की है लेकिन ये सुपरनेचुरल थ्रिलर होगी, जिसे देख लोगों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। अजय देवगन के किरदार को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स बेहद उत्साहित हैं। दिलचस्प बात यह है कि अजय देवगन और आर माधवन ने पहली बार किसी फिल्म के लिए हाथ मिलाया है।
अजय देवगन के साथ इस फिल्म से एक्ट्रेस जानकी बोदिवाला भी अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं। कई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि फिल्म का टाइटल 'ब्लैक मैजिक' रखा गया है लेकिन मेकर्स ने इसकी पुष्टि नहीं की है। अजय देवगन के पास आने वाले दिनों में रेड 2 और दृश्यम 3 जैसी कई फिल्में भी पाइपलाइन में हैं।
