कन्नड़ डायरेक्टर जेपी तुमिनाडु की मूवी में धमाल मचाएंगे अजय देवगन, सामने आई ये रिपोर्ट

Ajay Devgn Upcoming Film: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। उनकी एक से एक फिल्में पाइपलाइन में है। इस लिस्ट में दृश्यम 3 से लेकर रेंजर तक के नाम शामिल है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि हॉरर कॉमेडी मूवी के लिए अजय देवगन इस डायेरक्टर संग बातचीत कर रहे हैं।

Ajay Devgn Upcoming Film: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। अजय काफी सालों से बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उनकी कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। उनकी एक से एक मूवीज बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए तैयार है। इस बीच अजय देवगन को लेकर ये खबर सामने आई है कि वो पॉपुलर कन्नड़ डायरेक्टर जेपी तुमिनाड की मूवी में धमाल मचाने वाले हैं।

ajay devgn upcoming film

ajay devgn (instagram)

अजय देवगन हॉरर कॉमेडी में आएंगे नजर

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड स्टार अजय देवगन फेमस कन्नड़ डायरेक्टर जेपी तुमिनाडु संग हॉरर कॉमेडी मूवी के लिए बातचीत कर रहे हैं, जिसे केवीएन प्रोडक्शंस बनाएगा। इस फिल्म की कहानी अजय को बहुत पसंद आई। उन्होंने जेपी से पूरी स्क्रिप्ट के साथ वापस आने को कहा है। दोनों के बीच अगली मुलाकात एक महीने बाद होगी। अजय ने पहले कभी पूरी तरह हॉरर-कॉमेडी फिल्म नहीं की, इसलिए ये फिल्म उनके बेहद खास है।

End of Feed