Bhola Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की 'भोला' को मिली सुस्त शुरुआत, पहले दिन हुई इतनी कमाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 31, 2023, 11:50 AM IST

Bhola Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस तबू स्टारर 'भोला' को बीते दिन 30 मार्च को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म भोला के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आ गए हैं, जिन्हें देखने के बाद मेकर्स को बड़ी निराशा हाथ लगी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अजय देवगन की 'भोला' रिलीज हो गई है।
  • भोला के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आया समाने।
  • भोला ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सुस्त शुरुआत की है।

Bhola Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और एक्ट्रेस तबू (Tabu) स्टारर 'भोला' (Bholaa) को बीते दिन 30 मार्च को रिलीज कर दिया गया है। अजय देवगन की फिल्म भोला, तमिल ब्लॉकबास्टर कैथी की हिन्दी रीमेक है। फिल्म की रिलीज से पहले अजय देवगन से लेकर तबू तक भोला की पूरी कास्ट प्रमोशन में बिजी नजर आए हैं। जिसके साथ ही 'भोला' को लेकर दर्शकों के बीच अच्छी खासी हाइप भी थी। फिल्म भोला के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आ गए हैं, जिन्हें देखने के बाद मेकर्स को बड़ी निराशा हाथ लगी है। फिल्म की स्टार कास्ट और बजट को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही थी कि 'भोला' को 20 करोड़ तक की ओपनिंग मिल सकती है। लेकर बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आने के बाद मेकर्स की उम्मीदें धरी की धरी रह गई हैं। आइए देखने हैं भोला ने रिलीज के पहले दिन यानी 30 मार्च को कतनी कमाई की है।

Bholaa Box Office Collection Day 1

Bholaa Box Office Collection Day 1

पहले दिन खाली पड़े रहे सिनेमाघर

अजय देवगन की फिल्म 'भोला' को देशभर की 4000 स्कीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म के पहले दिन के ज्यादातर शो खाली ही पड़े रहे हैं। भोला के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालें तो ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के अनुसार फिल्म ने 11.20 करोड़ रुपये की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की है। जिसे काफी औसत माना जा रहा है। इससे पहले होली के मौके पर रिलीज हुए रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' को भी इससे ज्यादा 14.25 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मिला था।

End of Feed