Bholaa Twitter Review: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और एक्ट्रेस तबू (Tabu) स्टारर 'भोला' (Bholaa) आज 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म 'भोला' वैसे तो तमिल ब्लॉकबास्टर 'कैथी' का हिन्दी रीमेक है लेकिन बावजूद इसके फिल्म को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अभी तक ट्विटर पर फिल्म को लेकर जो रिव्यू सामने आए हैं, वह काफी पॉजिटिव है। कई फैंस का मानना है कि 'भोला' से पहले इस लेवर का एक्शन शायद ही किसी बॉलीवुड फिल्म में देखने को मिला है। अजय देवगन ने 'भोला' में अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है। कुल मिलाकर 'भोला' एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर मूवी साबित हो रही है। फिल्म को लेकर फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की सफलता का गवाह बन सकता है। फिल्म के जबरदस्त एक्शन और थ्रिलर की तुलना फैंस हॉलीवुड की फिल्मों से कर रहे हैं। आइए एक बार फिल्म भोला को लेकर फैंस के रिएक्शन पर एक नजर डालते हैं।
जबदस्त एक्शन से भरपूर है 'भोला'
अजय देवगन और तबू स्टारर 'भोला' जबरदस्त एक्शन से भरपूर हैं। फिल्म को सिनेमाघरों में देखने पर बढ़िया एक्सपीरियंस मिलने वाला है। 'भोला' में बेहतरीन वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है। एक यूजर ने भोला को देखने के बाद लिखा, 'फिल्म का एक्शन एक अलग ही लेवल का है। इसका बैकग्राउंड म्यूजिक काफी इमोशनल है, कुल मिलाकर फिल्म पैसा वसूल है।' एक और यूजर ने लिखा, 'अजय देवगन का एक्शन बेहतरीन है, एक बार फिर तबू ने अपनी एक्टिंग से दिल जीत लिया है।'
कैथी का रीमेक है 'भोला'
बता दें कि सुपरस्टार अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'भोला' साउथ की सुपरहिट फिल्म कैथी की हिंदी रीमेक है। फिल्म में लीड रोल में अजय देवगन के साथ ही आमला पॉल भी नजर आने वाले हैं। भोला के रिलीज होने के बाद वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर होगा कि आगे चलकर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर किस तरह का प्रदर्शन करती है।
