Son of Sardar 2 Movie: अजय देवगन (Ajay Devgn), संजय दत्त (Sanjay Dutt), जूही चावला (Juhi Chawla) और सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की कॉमेडी ड्रामा फिल्म सन ऑफ सरदार (Son of Sardar) को ऑडियंस ने काफी पसंद किया था। जिसके बाद अब फिल्म के सीक्वल पर काम भी शुरू हो चुकी है। मूवी में इस बार भी अजय देवगन लीड रोल में नजर आने वाले हैं। हालांकि उनके साथ अब सोनाक्षी सिन्हा नहीं बल्कि मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) होने वाली हैं। जब से फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंय हुई है, फैंस का फिल्म को लेकर इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच अब फिल्म की शूटिंग का एक क्लिक सोशल मीडिया पर लीक हो गया है और काफी तेजी से वायरल भी होने लगा है। इस क्लिप मे अजय देवगन, सरदार के गेटअप में दिख रहे हैं। आइए इस वायरल वीडियो पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- मायके में जिंदगी काट रहीं ऐश्वर्या राय की भाभी श्रीमा से भी होने लगी अनबन!! इधर बच्चन परिवार ने भी कर दिया पराया?
Son of Sardar 2 shooting video leaked while Ajay Devgn is doing hook step
Sar of Sardar 2 की शूटिंग से लीक हुआ वीडियो
फिल्म सन ऑफ सरदार पहले ही ऑन फ्लोर जा चुकी है। फिल्म की शूटिंग जोरों शोरों से चल रही है। इस बीच अजय देवगन और मृणाल ठाकुर का फिल्म की शूटिंग से एक क्लिप वायरल हो रहा है। जिसे देखकर पता चल रहा है कि दोनों शायर किसी गाने की शूटिंग कर रहे हैं। इस वायरल क्लिप को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'कौन कौन सोनाक्षी मैम को मिस कर रहा है।'
वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'मृणाल कैसी भी एक्ट्रेस हों पर सन ऑफ सरदार में अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा की ओजी जोड़ी को कोई बीट नहीं कर सकता है।' सोशल मीडिया पर सन ऑफ सरदार 2 की शूटिंग का वीडियो वायरल होने के बाद अब फैंस को फिल्म का और भी बेसब्री से इंतजार हो रहा है।
