De De Pyaar De 2: 4 साल बाद लव रंजन और अजय देवगन ने फिर मिलाया हाथ! जानें कब रिलीज होगी फिल्म

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 29, 2023, 05:30 PM IST

De De Pyaar De 2: अजय देवगन अपनी अपकमिंग फिल्म दे दे प्यार दे 2 को लेकर चर्चा में है। 4 साल बाद इस फिल्म के सीक्वल पर काम शुरू हो रहा है। दे दे प्यार दे साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस रोम कॉम मूवी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में अजय और रकुलप्रीत की जोड़ी ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया था।

De De Pyaar De 2: साल 2019 में अकीव अली के निर्देशन में बनी फिल्म दे दे प्यार दे (De De Pyaar De) ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म को लव रंजन ने प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म में अजय के साथ रकुलप्रीत और तबू मुख्य भूमिका में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था। 4साल बाद अजय देवगन (Ajay Devgn) और लव रंजन एक बार फिर से साथ में दे दे प्यार दे के सीक्वल में नजर आए। दे दे प्यार दे 2 अगले साल तक फ्लोर पर आ जाएगी।

ajay and luv

Ajay Devgn and Luv Ranjan (credit pic: instagram)

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दे दे प्यार दे 2 में 26 साल की आयशा खुराना और 50 साल के आशीष के रिलेशनशिप की आगे की कहानी को दिखाया जाएगा। आयशा का परिवार आशीष के बारे में जानकर क्या रिएक्शन देगा। इसके ईर्द- गिर्द फिल्म की कहानी दिखाई जाएगी।

End of Feed