Drishyam 3: इस बार तो पक्का हाथ में आ जाएगा "विजय सलगांवकर" का राज , पक्की हो गई पार्ट 3 की रिलीज

Drishyam 3 Announcement: रेड 2 की सफलता के बाद अब अजय देवगन अपनी एक और हिट मूवी कर अगला पार्ट लेकर आ रहे हैं। उनकी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म दृश्यम के पार्ट 3 को मंजूरी मिल गई है। इस खबर ने फैंस का दिल बाग-बाग कर दिया है। दृश्यम 3 की पुष्टि हो गई है.

Drishyam 3 Announcement: अजय देवगन की हिट फ्रेंचाइजी में से एक दृश्यम पार्ट 3( Drishyam 3) के साथ पेश होने जा रही है। फिल्म रिलीज की ऑफिशियल घोषणा हो गई है। पैनोरमा स्टूडियो ने अजय देवगन( Ajay Devgan) स्टार फिल्म के निर्माण की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। यह घोषणा 29 मई को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को संबोधित एक औपचारिक पत्र के माध्यम से की गई। जिसमें फिल्म को लेकर अपडेट शेयर की गई। इसमें लिखा था कि दृश्यम 3 की पुष्टि हो गई है.

Drishyam 3 Announcement

इस लेटर के अनुसार, पैनोरमा स्टूडियो ने दृश्यम फ्रैंचाइज़ी के तीसरे पार्ट को बनाने के लिए एडिजिटल 18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक प्रोडक्शन समझौता किया है। पहले दो पार्ट की तरह इस हिट फिल्म में अजय देवगन लीड किरदार में नजर आएंगे और इसका निर्देशन अभिषेक पाठक करेंगे, जिन्होंने पहले दृश्यम 2 का निर्देशन किया था। इस खबर ने फैंस के उत्साह को बढ़ा दिया है क्योंकि दृश्यम 2 के बिग हिट होने के बाद फैंस को आगे की कहानी का बेसब्री से इंतजार हो रहा था। फिल्म अगले साल 2026 में रिलीज हो सकती है।

End of Feed