बॉलीवुड

Cannes 2024: कान्स लुक की वजह से ट्रोल हुईं Aishwarya Rai, एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Aishwarya Rai trolled Cannes 2024 Look: ​​ऐश्वर्या राय इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने हुस्न का जलवा बिखेर रही है। एक्ट्रेस कान्स में अपने लुक्स की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि एक्ट्रेस को अपने लुक की वजह से काफी ट्रोल भी होना पड़ा है। एक्ट्रेस ने अब ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

Image

Aishwarya Rai (credit Pic: Instagram)

Aishwarya Rai trolled Cannes 2024 Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने कान्स फिल्म फेस्टिवल की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं। बॉलीवुड डिवा कान्स में अपने हुस्न का जलवा बिखेर रही हैं। एक्ट्रेस के लुक सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। फैंस एक्ट्रेस की खूबसूरती और स्टाइल की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। वहीं, कई यूजर्स को एक्ट्रेस का कान्स लुक पसंद नहीं आया है। यूजर्स एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने कान्स लुक को लेकर बात की। इसी के साथ ट्रोलर्स को भी करारा जवाब दिया है।

पहले दिन एक्ट्रेस ब्लैक और गोल्डन गाउन में दिखाई दी थी जिसके साथ व्हाइट कलर का पफ सलीव्स जुड़ा हुआ था। एक्ट्रेस इस आउटफिट में बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। दूसरे दिन एक्ट्रेस ने ब्लू और सिल्वर कलर का शिमरी गाउन पहना था। एक्ट्रेस का ये लुक कई लोगों को पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना था कि एक्ट्रेस को अपना डिजाइनर बदल देना चाहिए। एक्ट्रेस ने Vogue को दिए इंटरव्यू में ट्रोलर्स को जवाब दिया है।

ऐश्वर्या ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

एक्ट्रेस ने बताया कि उनके ड्रेस को डियर फ्रेंड शेन और फाल्गुनी पीकॉक ने डिजाइन किया था। एक्ट्रेस ने कहा कि उनका इस ड्रेस के पीछे आइडिया गलाइडेड गलो को दिखाने का था। मेरे लिए ये मैजिकल था। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं अपने लिए इजी मेकअप चाहती थी जिसमें मैं फ्रेश लगती। वहीं, डिजाइनर शेन एंड फाल्गुनी पिकॉक ने बताया कि ड्रेस के जरिए हमने ऐश्वर्या के टाइमलेस औरॉ को दिखाया है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या आखिरी बार मणि रत्नम की पीएस 2 में नजर आई थीं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article