Aishwarya Spotted Outside Jalsa With Daughter Aaradhya: अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के तलाक की खबरों सुर्खियों में है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कपल के बीच में चीजें ठीक नहीं चल रही हैं। इन सभी अटकलों के बीच ऐश्वर्या राय अपनी बेटी अराध्या के साथ अपने ससुराल के बाहर पहुंचीं। एक्ट्रेस अपने बेटी के साथ नजर आई। अराध्या उस समय स्कूल यूनिफॉर्म में दिखाई दी जिसका साफ मतलब है कि दोनों सीधा स्कूल से घर पहुंचे थे। हालांकि ऐश्वर्या और अराध्या ने पैपारजी को कोई पोज नहीं दिया। दोनों सीधा अपनी गाड़ी से घर के अंदर चले गए। ये भी पढ़ें- IC 814: The Kandahar Hijack को लेकर सरकार ने नेटफ्लिक्स को भेजा नोटिस, आतंकवादियों के नाम बदलने पर छिड़ा है विवाद
Abhishek-Aishwarya (credit Pic: Instagram)
ऐश्वर्या और अराध्या का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ऐश्वर्या ग्रीन कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या ने उस दौरान किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया। मां-बेटी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस को उम्मीद है कि दोनों के बीच चीजें ठीक है।
बेटी अराध्या संग जलसा के बाहर स्पॉट हुईं ऐश्वर्या राय
अनंत अंबानी की शादी में ऐश्वर्या ने अपनी बेटी के साथ अकेले एंट्री ली थी। एक्ट्रेस बच्चन परिवार के साथ किसी फोटो में नजर नहीं आई जिसके बाद से ही दोनों के तलाक की खबरें सुर्खियों में है। अभिषेक और ऐश्वर्या ने साल 2007 में शादी की थी। दोनों की शादी को 17 साल हो गए हैं। कपल ने अपनी लाइफ को हमेशा प्राइवेट रखा है। कपल ने अपने तलाक की खबरों पर भी कोई रिएक्शन नहीं दिया है। कुछ दिनों पहले अभिषेक अपने घर के बाहर स्पॉट हुए थे। एक्टर के हाथ में वेडिंग रिंग नहीं थी जिसे देखने के बाद फैंस कयास लगाने लगे थे कि दोनों की राहें अलग हो चुकी हैं।
