बॉलीवुड

Sikandar: पसलियों में चोट होने के बाद भी Salman Khan शूट करेंगे एक्शन सीक्वेंस !! मेकर्स की तैयारियां जोरों पर

Salman Khan's Will Shoot Action Scene for Sikandar: बीते कई दिनों से सलमान खान (Salman Khan) की पसली में चोट आई हुई है। चोट होने के बाद अब भाईजान ने अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) के एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग शुरू करने के लिए कमर कस ली है। फिल्म की शूटिंग मुंबई में ही की जाएगी।

Image

Salman Khan's Sikandar

Salman Khan's Will Shoot Action Scene for Sikandar: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर सलमान खान (Salman Khan) कई दिनों से लगातार अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन करने के लिए निर्माताओं ने एआर मुरुगादॉस (AR Murugadoss) को ऑनबोर्ड लिया है। फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग को मेकर्स ने पूरा कर लिया है। अब जो ताजा रिपोर्ट्स आई हैं उनके मुताबिक मेकर्स फिल्म के धांसू एक्शन सीक्वेंस को शूट करने के लिए कमर कस चुके हैं।

पसलियों में चोट होने के बाद 'सिकंदर' की शूटिंग करेंगे सलमान खान

रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान की पसली में चोट आई हुई है। मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'सिकंदर' के लिए सलमान खान ने पसलियों में चोट होने के बाद भी एक्शन सीन्स की शूटिंग करने की तैयारी शुरू कर दी हैं। फिल्म की शूटिंग मुंबई के अंदर गोरेगांव के एसआरपीएफ और मरोल के हॉस्पिटल में होनी है। पसली में चोट होने के बाद सलमान खान 'सिकंदर' की शूटिंग में कोई देरी नहीं करना चाहते हैं और उन्होंने एक्शन सीक्वेंस को शूट करने का मन बना लिया है।

प्रोडक्शन टीम सलमान खान की चोट को लेकर कोई भी लापरवाही नहीं बरतना चाहती है। हर शूटिंग शेड्यूल को सावधानीपूर्वक किया जाएगा। इस एक्शन सीक्वेंस के लिए बॉडी डबल्स का भी इस्तेमाल किया जाएगा। सलमान खान की 'सिकंदर' को साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनाया जा रहा है। फिल्म में प्रतीक बब्बर और सत्यराज भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। दिलचस्प बात यह है कि बड़े परदे पर सलमान खान को पहली बार रश्मिका मंदाना के साथ रोमांस करते हुए देखा जाएगा। 'सिकंदर' ईद 2025 पर रिलीज की जाएगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article