टीवी मसाला

Anupamaa: नेहा पेंडसे को अनुपमा ठुकराने का है पछतावा, बोलीं- विनाश काले विपरीत बुद्धि

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 7, 2023, 12:35 PM IST

Anupamaa: टीवी शो अनुपमा टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। मेकर्स ने अनुपमा के रोल के लिए कई एक्ट्रेसेस को अप्रोच किया था। इस लिस्ट में नेहा पेंडसे का नाम शामिल है। एक्ट्रेस ने इस बारे में खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें इस बात का पछतावा है।

Image

Nehha Pendse (credit pic: Instagram)

Anupamaa: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) का शो अनुपमा टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। मेकर्स शो को दिलचस्प बनाए रखने के लिए आए दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आते रहते हैं। शो की स्टोरी एक हाउसवाइफ की कहानी। रुपाली गांगुली से पहले अनुपमा का रोल कई एक्ट्रेसेस को ऑफर हुआ था। इस लिस्ट में नेहा पेंडसे का नाम शामिल है। नेहा पेंडसे में भाभीजी घर पर है, मे आई कम इन मैडम जैसे कई हिट शोज में नजर आ चुकी हैं।

टेली मसाला की रिपोर्ट के अनुसार, नेहा पेंडसे ने खुद कंफर्म किया था कि अनुपमा शो उन्हें ऑफर हुआ था। एक्ट्रेस को इसके बाद अनुपमा के मराठी रीमेक Aai Kuthe Kaay Karte में काम कर रही है। एक्ट्रेस का मराठी शो उनकी मां को बहुत पसंद है। एक्ट्रेस ने कहा, उन्हें लगा कि वो इस तरह के शो का हिस्सा नहीं बनेगी, जहां वो अपने पति की वजह से हमेशा परेशानी में रहे। अनुपमा अपने बारे में कभी नहीं सोचती है। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं अनुपमा के कैरेक्टर से रिलेट नहीं कर पाई थी। मैंने उस रोल को रिजेक्ट कर दिया था।

नेहा पेंडसे ने ठुकराया था अनुपमा का ऑफर

एक्ट्रेस ने अपने फैसले वो विनाश काले विपरीत बुद्धि। एक्ट्रेस ने आगे कहा, मुझे नहीं लगा था कि मैं लंबे समय तक इस कैरेक्टर को कर पाऊंगी। एक्ट्रेस ने कहा, समझो अगर मैं कोई कैरेक्टर कर रह हूं तो मैं उस 20 तक दिन तक कर सकती हूं। रोज कैसे जीऊ मैं उस कैरेक्टर में। गुस्सा आने लगेगा। मेरा गुस्सा उस कैरेक्टर पर दिखेगा। तू पागल है ये सब क्या कर रही है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article