Aishwarya Rai का एयरपोर्ट लुक देख यूजर्स ने उड़ाया मजाक, बोले- कुछ भी पहन लिया है...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 22, 2023, 12:04 PM IST

Aishwarya Rai Trolled Airport: ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी और पति के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस का एयरपोर्ट लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस ऑल ब्लैक लुक में दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं।

Aishwarya Rai Trolled Airport: एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय हाल ही में अपनी बेटी अराध्या और पति अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। अभिषेक और ऐश्वर्या कैजुल आउटफिट में नजर आए। पोन्नियन सेल्वन एक्ट्रेस ने पैपराजी को कई पोज दिए। ऐश्वर्या की बेटी अराध्या (Aradhya) ने पैपराजी को नमस्ते किया। अराध्या का क्यूट जेश्चर फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। जूनियर बच्चन लंबे समय बाद अपने परिवार के साथ दिखाई दिए। ऐश्वर्या और अभिषेक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ऐश्वर्या राय को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक्ट्रेस ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आईं। एक्ट्रेस का ड्रेसिंग लुक यूजर्स को पसंद नहीं रहा है।

End of Feed