अहमदाबाद विमान हादसे पर Shah Rukh Khan ने जाहिर किया दर्द, कहा 'दिल टूट गया है...'

Shah Rukh Khan Post on Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के शहर अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट में एयर इंडिया का प्लेन दुर्घटना का शिकार हुआ। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने आज हुए अहमदाबाद में प्लेन क्रैश को लेकर दर्द बयां किया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए शाहरुख का पोस्ट।

Shah Rukh Khan Post on Ahmedabad Plane Crash: 12 जून की दोपहर अहमदाबाद के एयरपोर्ट पर भीषण विमान हादसा हुआ। इस प्लेन क्रैश ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। एयर इंडिया का प्लेन एआई-171 में 242 यात्री सवार थे जिसमें दुर्घटना के बाद सभी की मृत्यु हो गई। प्लेन ने जैसे ही अहमदाबाद से लंदन के लिए टेक ऑफ किया तभी धड़ाम से नीचे गिर क्रैश हो गया। बॉलीवुड, टीवी और साउथ के कई स्टार्स ने हादसे को लेकर शोक व्यक्त किया। अब हाल ही में शाहरुख खान ने भी विमान हादसे को लेकर अपना रिएक्शन दिया।

अहमदाबाद विमान हादसे पर Shah Rukh Khan ने जाहिर किया दर्द, कहा 'दिल टूट गया है...'

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा 'अहमदाबाद में हुए हादसे की खबर सुनकर दिल टूट गया है। पीड़ितों, उनके परिवारों और सभी प्रभावितों के लिए मेरी प्रार्थनाएँ।' शाहरुख खान से पहले अक्षय कुमार, श्रद्धा कपूर, आमिर खान, सलमान खान, करीना कपूर जैसे कई बॉलीवुड स्टार्स ने विमान हादसे को लेकर दुख जाहिर किया। पूरा देश इस विमान हादसे से स्तब्ध हैं। इस घटना के कारण सलमान ने अपना ईवेंट भी कैंसल कर दिया। दर्दनाक हादसे की वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं।

End of Feed