Ahmedabad Plane Crash: हादसे को लेकर परेशान हुए अक्षय कुमार समेत ये सितारे, शोक में डूबा बॉलीवुड

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 12, 2025, 03:57 PM IST

Bollywood Reaction on Ahmedabad Plane Crash: सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर ने सभी को उदास कर दिया है। ये हादसा प्लेन के टेकऑफ के कुछ मिनट बाद ही हुआ। इस दुखद घटना पर बॉलीवुड स्टार्स ने गहरा शोक जताया है।

Bollywood Reaction on Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Sardar Vallabhbhai Patel International Airport) पर एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट AI-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर ने पूरे देश को झकझोर दिया। इस खबर के सामने आने के बाद लोग काफी परेशान नजर आ रहे हैं। इस विमान में 200 से ज्यादा लोग सवार थे। ये प्लेन टेकऑफ के कुछ मिनट बाद ही मेघानी नगर में हादसे का शिकार हो गया है। इस दुखद घटना पर बॉलीवुड सितारों ने गहरा शोक जताया है। बॉलीवुड स्टार्स की आंखें भी नम हो गई हैं।

Bollywood Reaction on Ahmedabad Plane Crash

हादसे से दुखी हुए बॉलीवुड स्टार्स

गुजरात में अभी हाल ही में एक प्लेन क्रैश हो गया है। इस हादसे में अभी तक कई लोगों के मरने और घायल होने की खबरें सामने आ रही हैं। इस खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है। अब इस हादसे पर बॉलीवुड स्टार्स के रिएक्शन सामने आने भी शुरू हो गए हैं। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने X पर लिखा, 'एयर इंडिया के हादसे ने मुझे हैरान कर दिया है।' जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'अहमदाबाद से टेकऑफ के बाद एयर इंडिया फ्लाइट के हादसे की खबर ने मुझे हिलाकर रख दिया। इस दुख को शब्दों में बयान करना नामुमकिन है।' रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने लिखा, 'इस हादसे ने दिल तोड़ दिया। यात्रियों, उनके परिवारों और प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं।' सनी देओल (Sunny Deol), अनन्या पांडे (Ananya Panday), अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने भी शोक जताया। इस हादसे के बाद लोगों बस प्लेन में सवार यात्रियों की सेहत को लेकर दुआ मांग रहे हैं।

End of Feed