BREAKING: अहान शेट्टी ने लिया एक्शन मूवीज से ब्रेक...घोल डायरेक्टर की हॉरर मूवी में आएंगे नजर

Ahan Shetty signed Horror Movie: रोमांटिक थ्रिलर तड़प से बॉलीवुड में कदम रखने वाले एक्टर अहान शेट्टी ने घोल डायरेक्टर प्रतीक ग्राहम के साथ हॉरर मूवी के लिए हाथ मिलाया है। अहान शेट्टी अपने डेब्यू के बाद से ही एक्शन फिल्मों में नजर आ रहे हैं लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि वो एक्शन से ब्रेक लेने के मूड में हैं।

Ahan Shetty signed Horror Movie: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अन्ना के नाम से मशहूर एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने फिल्म तड़प से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए अहान को काफी तारीफें मिलीं लेकिन कोरोना काल की वजह से ये मूवी सिनेमाघरों में बहुत शानदार कमाई नहीं कर पायी। फिल्म तड़प के बाद माना जाने लगा था कि इंडस्ट्री को एक नया एक्शन स्टार मिल गया है लेकिन अहान शेट्टी फिल्म तड़प के बाद एक शानदार मूवी के लिए तड़प गए लेकिन किसी भी निर्माता ने उनकी तरफ नहीं देखा। कुछ वक्त पहले उनका नाम सनी देओल की बॉर्डर 2 के साथ जुड़ा, जिसकी शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। कई लोगों ने माना कि बॉर्डर 2 से अहान शेट्टी का करियर रिवाइव हो जाएगा और ऐसा होता भी दिख रहा है।

Ahaan Shetty Horror Movie

Image Source: Tadap Movie

कुछ देर पहले ही अहान शेट्टी को लेकर ऐसी खबर सामने आई है कि अहान शेट्टी ने घोल डायरेक्टर प्रतीक ग्राहम के साथ एक हॉरर मूवी के लिए हाथ मिलाया है। प्रतीक ग्राहम और अहान शेट्टी की ये हॉरर मूवी एक रियल लाइफ नेशनल ट्रेजेडी पर आधारित होगी और इसे ख्याति मदान का बैनर प्रोड्यूस करेगा। प्रतीक के साथ हाथ मिलाकर अहान ने इंडस्ट्री को बता दिया है कि वो एक्शन से हटकर भी कुछ करना चाहते हैं और जल्द ही हॉरर मूवी से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त वापसी करने के लिए तैयार हैं।

End of Feed