'सनक' में इश्क लड़ाएंगे Ahaan-Pooja , Sajid Nadiadwala की फिल्म इस दिन होगी रिलीज

Ahaan Shetty-Pooja Hegde in 'Sanak': साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर आहान-पूजा की अपकमिंग फिल्म की घोषणा की है। फिल्म का नाम "सनकी" है, फिल्म के नाम और स्टारकास्ट के साथ इसकी रिलीज डेट की भी आधिकारिक घोषणा की है ।

Ahaan Shetty-Pooja Hegde in 'Sanak': सुनील शेट्टी ( Suneil Shetty) के बेटे अहान शेट्टी ( Ahaan Shetty) बॉलीवुड में छाने के लिए तैयार हैं। फिल्म 'तड़प' से डेब्यू करने वाले स्टार जल्द ही अपने नेक्स्ट प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। उनकी इस आगामी फिल्म की घोषणा डायरेक्टर साजिद नाड़ियावाला( Sajid Nadiadwala) ने कर दी है। अहान के साथ फिल्म में साउथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े( Pooja Hegde) नजर आने वाली है। आइए आपको बताते हैं कब रिलीज होने वाली है ये फिल्म

Ahaan Shetty-Pooja Hegde in 'Sanak'

साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर आहान-पूजा की अपकमिंग फिल्म की घोषणा की है। फिल्म का नाम "सनकी" है, फिल्म के नाम और स्टारकास्ट के साथ इसकी रिलीज डेट की भी आधिकारिक घोषणा की है । घोषणा के अनुसार, फिल्म 14 फरवरी, 2025 को रिलीज होने वाली है। अदनान ए शेख और यासिर जाह द्वारा निर्देशित फिल्म यह एक भव्य सिनेमाई तमाशा होने का वादा करता है, जिसे पूरे भारत और विदेशों में व्यापक पैमाने पर फिल्माया गया है।

End of Feed