Ahaan Pandey की Beparwah का 1st Poster OUT, रिलीज डेट का हुआ ऐलान

अहान पांडे की दूसरी फिल्म बेपरवाह का फर्स्ट पोस्टर यशराज प्रोडक्शन्स की तरफ से जारी कर दिया गया है। इस पोस्टर के साथ मेकर्स ने बता दिया है कि बेपरवाह 26 मार्च 2027 को रिलीज होगी।

यशराज बैनर की अपकमिंग फिल्म बेपरवाह का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है, जिसमें अहान पांडे और शरवरी लीड रोल में दिखाई देंगे। फिल्म बेपरवाह का पोस्टर रिलीज करते हुए मेकर्स ने ये भी साफ कर दिया है कि ये मूवी अगले साल 26 मार्च के दिन रिलीज होगी। बेपरवाह का डायरेक्शन डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने किया है, जो एक इंटेंस लव स्टोरी दर्शकों के सामने पेश करेंगे। इसमें दीवानगी की हद तक जाने वाला प्यार ही नहीं बल्कि जबरदस्त एक्शन भी दिखाई देगा। सैयारा जैसी रोमांटिक मूवी के बाद अहान एक रोमांटिक थ्रिलर के साथ पर्दे पर लौट रहे हैं, जिस कारण बेपरवाह अभी से चर्चा में है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Prabhas की Fauzi पड़ी मुसीबत में? नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते ने मेकर्स पर लगाए बड़े आरोप

Ahaan Pandey की Beparwah का 1st Poster OUT, रिलीज डेट का हुआ ऐलान

Ahaan Pandey की Beparwah का 1st Poster OUT, रिलीज डेट का हुआ ऐलान

यशराज बैनर ने जो मोशन पोस्टर रिलीज किया है, उसमें अहान पांडे की आवाज बैकग्राउंड में सुनाई दे रही है, जिसमें वो कहते हैं "बेपरवाह है इश्क क्या करूं.... बेपरवाह, बेइंतेहा करूं दरमियां कोई भी आए तो सब तबाह-तबाह-तबाह करूं...."अहान पांडे की इन लाइन्स से ही समझ आ जाता है कि अली अब्बास जफर इस दफा जो प्रेम कहानी पेश करेंगे उसमें इश्क की खातिर तबाही की हद तक जाने वाला हीरो नजर आएगा। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Daler Mehndi से मंत्री सुबोध उनियाल ने मांगी माफी, Mika Singh की टीम ने किया बड़ा खुलासा

End of Feed