Sonakshi Sinha angry on Paparazi: फिल्म इंडस्ट्री के पैपराजी कल्चर के बारे में अक्सर बातें होती रहती हैं। कई बार स्टार्स को पैपराजी पर गुस्सा आता है तो कई बार खुद फैंस पैपराजी से नाराज हो जाते हैं। पैपराजी कई बार स्टार्स की पर्सनल लाइफ को इतना स्पॉट करते हैं कि स्टार नाराज हो जाते हैं। वहीं जब दो दिन पहले शेफाली जरीवाला( Shefali Jariwala ) के अंतिम संस्कार की क्लिप सामने आई थी जिसपर कई स्टार्स ने सवाल उठाए थे। एक्टर वरुण धवन( Varun Dhawan) ने पैपराजी पर गुस्सा निकाला था वहीं अब अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा( Sonakshi Sinha) ने पैपराजी पर गुस्सा दिखाया।
सोनाक्षी सिन्हा( Sonakshi Sinha) ने पैपराजी कल्चर पर बात की। उन्होंने एक स्टोरी को री-शेयर किया है जिसमें पराग देसाई ने लिखा था" आप सभी से रिक्वेस्ट करता हूं कि एक बार रुको और पैपराजी कल्चर के बारे में सोचो" इस पोस्ट को सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर किया है और लिखा है "हां बिल्कुल सही है, सोचना चाहिए यह गलत है"। दरअसल पैपराजी कैमरा जिस तरीके से परिवार के लोगों को क्लिक कर रहे हैं और शमशान घाट, अंतिम संस्कार जैसी जगह पर फोटोज ले रहे हैं यह चीज किसी को पसंद नहीं आ रही।
वरुण धवन को भी आया था गुस्सा
बताते चले कि अभिनेता वरुण ने लिखा था। उन्होंने प्रियजनों की मृत्यु पर शोक मना रहे लोगों पर कैमरा तानने के लिए पपराज़ी की आलोचना की है, और इस बात पर गुस्सा दिखाते हुए कहा कि इस तरह की हरकतें अपमानजनक और दखलंदाजी वाली हैं, इसे रोकना चाहिए।
