Salman Khan के जबड़े से Shah Rukh Khan ने निकाली संजय लीला भंसाली की 'Inshallah' !!

Shah Rukh Khan in Sanjay Leela Bhansali's Inshallah: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) ने फिल्म 'इंशाअल्लाह' (Inshallah) के लिए सलमान खान नहीं बल्कि शाहरुख खान को फाइनल कर लिया है। मेकर्स की ओर से जल्द घोषणा की जाएगी।

Shah Rukh Khan in Sanjay Leela Bhansali's Inshallah: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट स्टारर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की जबरदस्त सक्सेस के बाद संजय लीला भंसाली ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम करना शुरू कर दिया है। इन प्रोजेक्ट्स में से एक संजय लीला भंसाली की 'इंशाअल्लाह' भी है, जो काफी समय से अटकी हुई है। निर्माताओं ने इस फिल्म में आलिया भट्ट और सलमान खान (Salman Khan) को लीड रोल के लिए फाइनल किया था लेकिन क्रिएटिव इशू होने की वजह से भाईजान ने 'इंशाअल्लाह' छोड़ दी थी। अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की 'इंशाअल्लाह' (Inshallah) में सलमान खान की जगह अब शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को लेने की प्लानिंग की जा रही है।

Salman Khan-Sanjay Leela Bhasali-Shah Rukh Khan

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार संजय लीला भंसाली ने 2024 में अपनी नई फिल्म को शुरू करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि संजय लीला भंसाली ने शाहरुख खान से कई मुलाकात की हैं। सुनने में आ रहे हैं कि फिल्म 'इंशाअल्लाह' के लिए शाहरुख खान को ऑनबोर्ड लाने की तैयारियां की जा रही हैं। शाहरुख ने भी इस प्रोजेक्ट में दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि अभी फाइनल अनाउंसमेंट होनी बाकी है।

End of Feed