Shilpa Shetty Want to Work With Akshay Kumar: 90 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फाॅर्स' (Indian Police Force) को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज में शिल्पा शेट्टी को एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में देखा जाएगा। शिल्पा शेट्टी ने अपने जमाने में कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है। इनमें से एक अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी हैं। की फिल्मों की शूटिंग करते हुए शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार के रिलेशनशिप की खबरें भी सामने आई थीं। कहा जाता है कि दोनों एक सीरियस रिश्ते में थे लेकिन जल्द ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप होने एक बाद शिल्पा शेट्टी ने कभी अक्षय कुमार के साथ काम नहीं किया।
बॉलीवुडलाइफ को दिए इंटरव्यू के दौरान शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड और अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ करने की इच्छा जताई है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें अक्षय कुमार के साथ काम करने में कोई प्रॉब्लम नहीं है। पोर्टल से बात करते हुए शिल्पा शेट्टी ने कहा, 'फिल्मों में केमिस्ट्री की बात करें तो मैं अक्षय कुमार के बारे में सोचती हूं और मुझे उनके साथ काम करने में कोई दिक्कत नहीं है। हमारी केमिस्ट्री लोगों की 'धड़कन' में रहती थी, इसलिए मैं सुनील और अक्षय दोनों को चूनुंगी।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फाॅर्स' का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। सीरीज में विवेक ओबेरॉय, सिद्धार्थ मल्होत्रा और मुकेश ऋषि जैसे कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं। यह सीरीज 19 जनवरी के दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
