शाहरुख खान (Shahrukh khan) की फिल्म पठान (Pathaan) में जॉन अब्राहम (John Abraham) ने जिम का रोल प्ले किया था। एक्टर को निगेटिव रोल मे दर्शकों खूब पसंद किया था। इससे पहले भी जॉन ने धूम और रेस 2 में निगेटिव रोल निभाकर फैंस का दिल जीत लिया था। एक्टर फिलहाल अभी सिर्फ एक्शन फिल्मों पर काम करना चाहते हैं। जॉन ने एक्शन के अलावा कॉमेडी फिल्मों में भी हाथ आजमाया है।
John Abraham and Sajid Khan( credit pic: instagram)
जॉन ने गरम मसाला और दोस्ताना जैसी कॉमेडी फिल्मों से लोगों को खूब हंसाया है। एक्टर साजिद खान की कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाले थे। लेकिन अब जॉन ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया है। सोर्स से मिली जानकारी के अनुसार, जॉन सिर्फ अभी एक्शन जॉनर की फिल्म करना चाहते हैं।
जॉन ने साजिद खान की फिल्म को कहा- टाटा टाटा
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, जॉन के करीबी सूत्र ने कहा कि जॉन कॉमेडी और मसाला एंटरटेनमेंट फिल्मों में विवधता लाना चाहते थे। उन्होंने साजिद खान की फिल्म 100 % साइन की थी। 100% में जॉन के साथ रितेश देखमुख, शहनाज गिल, नोरा फेतही मुख्य भूमिका में थी। साजिद ने कुछ समय पहले ही इस फिल्म की अनाउंसमेंट की थी। इसके अलावा एक्टर की आवारा पागल दीवाना 2 को लेकर भी बात चल रही थी। लेकिन जॉन ने पठान की सफलता को देखते हुए कॉमेडी फिल्म को करने से मना कर दिया है।
जॉन अभी सिर्फ एक्शन थ्रिलर फिल्मों को करना चाहते हैं। वो जल्द ही एक्शन थ्रिलर फिल्म साइन कर सकते हैं। ऑडियंस को पठान में जिम का रोल काफी पसंद आया। फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने जिम को बोल्ड कैरेक्टर दिया था। पठान से पहले जॉन की कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाई पाई है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो जॉन जल्द ही तेहरान में नजर आएंगे। इसके अलावा वो भूषण कुमार की जियो पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म भी कर रहे हैं।
