Masaba-Satyadeep blessed with a baby girl: दीपिका पादुकोण के बाद अब मसाबा गुप्ता ने बेटी को जन्म दिया है। हाल ही में मसाबा गुप्ता और उनके पति सत्यदीप मिश्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी है। बता दें मसाबा नीना गुप्ता की बेटी हैं। मसाबा गुप्ता हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। इस खबर को सुनकर फैंस काफी खुश हैं।
Masaba-Satyadeep baby
खास दिन पर आई परी
मसाबा और सत्यदीप ने प्यारा सा पोस्ट शेयर कर बताया कि उनके पहले बच्चे का जन्म 11 अक्टूबर को हुआ। उन्होंने एक ईविल ऑय वाली इमोजी के साथ एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "11.10.24"। उन्होंने अपने बच्चे के छोटे पैरों की एक तस्वीर भी पोस्ट की। साथ ही कपल ने एक प्यारा सा पोस्टर शेयर किया है जो ब्लू कलर का है और उसमें व्हीट कलर का कमल और चांद की तस्वीर है। इस पोस्टर पर लिखा है "हमारी बहुत ही खास छोटी बच्ची एक बहुत ही खास दिन पर आई। 11.10.2024। मसाबा और सत्यदीप।"
अदिति राव हैदरी के एक्स पति हैं सत्यदीप
फैंस लगातार कपल को बधाई दे रहे हैं। मसाबा और सत्यदीप ने जनवरी 2023 में शादी की थी। इस साल अप्रैल में मसाबा ने अपनी प्रेगनेंसी की घोषण की थी। नीना ने इंस्टाग्राम पर भी लिखा था, "हमारे बच्चों का बच्चा आने वाला है। इससे ज़्यादा ख़ुशी की बात क्या हो सकती है?" अगस्त में सोनम ने मुंबई में उनके लिए बेबी शॉवर पार्टी रखी थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। बता दें मसाबा की शादी पहले मधु मंटेना से हुई थी और सत्यदीप की शादी अदिति राव हैदरी से हुई थी।
