बॉलीवुड

जिस रास्ते से गुजरी श्रीदेवी की अंतिम यात्रा वो बना ‘श्रीदेवी कपूर चौक’, उद्घाटन वीडियो देख फैंस ने कहा-'Janhvi कहां हैं?'

Sridevi Kapoor Chowk: एक्ट्रेस की याद में मुंबई के लोखंडवाला के एक जंक्शन को ‘श्रीदेवी कपूर चौक’ का नाम दिया गया है। बता दें ये चौक श्रीदेवी के लिए बहुत ही खास था। जब एक्ट्रेस इस दुनिया में थी तो वो इस चौक पर रोज वॉक करने जाती थी वही उनके निधन के बाद उनकी अंतिम यात्रा को भी इसी चौक से ले जाया गया था।

Image

Sridevi

Sridevi Kapoor Chowk: दिवगंत एक्ट्रेस श्रीदेवी बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ की भी बेस्ट एक्ट्रेस में से एक थी। सभी उनकी शानदार एक्टिंग के दीवाने थे, लेकिन 24 फरवरी 2018 के दिन एक्ट्रेस ने सभी को अलविदा कह दिया। अब एक्ट्रेस की याद में मुंबई के लोखंडवाला के एक जंक्शन को ‘श्रीदेवी कपूर चौक’ का नाम दिया गया है। बता दें ये चौक श्रीदेवी के लिए बहुत ही खास था। जब एक्ट्रेस इस दुनिया में थी तो वो इस चौक पर रोज वॉक करने जाती थी वही उनके निधन के बाद उनकी अंतिम यात्रा को भी इसी चौक से ले जाया गया था।

बता दें मुंबई के लोखंडवाला के ही ग्रीन एकर्स टावर में श्रीदेवी का घर था। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें श्रीदेवी कपूर चौक का उद्घाटन किया जा रहा है। इस दौरान बोनी कपूर और एक्ट्रेस की छोटी बेटी खुशी कपूर और एक्ट्रेस शबाना आजमी मौजूद थी। वही फैंस कमेंट कर पूछ रहे हैं कि एक्ट्रेस की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर इस दौरान क्यों मौजूद नहीं थी।

कैसे हुई थी श्रीदेवी की मौत

20 फरवरी 2018 को श्रीदेवी पति बोनी कपूर के भांजे मोहित मारवाह की शादी के लिए दुबई गई थीं। इस दौरान उनका पूरा परिवार साथ था, लेकिन शादी के बाद 22 फरवरी को पूरा परिवार वापस मुंबई लौट आया, लेकिन एक्ट्रेस श्रीदेवी दुबई में ही रुक गई। पति बोनी कपूर दोबारा पत्नी को सरप्राइज देने के लिए दुबई पहुंचे। बहुत देर तक पति-पत्नी की बात हुई और वो रात को खाना खान के लिए बाहर जाने वाले थे एक्ट्रेस रैडी होने के लिए बाथरूम गई, लेकिन बहुत देर तक वापस नहीं आईं जब बोनी कपूर ने जाकर देखा तो श्रीदेवी बाथटब में डूबी पड़ी थीं। ऐसा कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस को कार्डियक अरेस्ट आया है। वही इंडिया में ये बात उनकी मौत के एक दिन बाद सामने आईं यानी 25 फरवरी की रात को। जब्कि उनकी मौत 24 फरवरी को हो गई थी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article