बॉलीवुड

Baby John: वरुण धवन की फिल्म से रिलीज हुई जैकी श्रॉफ का फर्स्ट लुक, पहचान पाना भी हुआ मुश्किल

Jackie Shroff Look in Baby John: वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म बेबी जॉन (Baby John) का एक नया पोस्टर आज मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस पोस्टर में जैकी श्रॉफ का दमदार फर्स्ट लुक सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक्टर का ये नया लुक सामने आते ही वायरल होने लगा है।

Image

Baby John: Jackie Shroff As Babbar Sher Set To Send Chills With His Bloody Avatar. WATCH Teaser

Jackie Shroff Look in Baby John: वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म बेबी जॉन (Baby John) बीते कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। बेबी जॉन को साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक माना जा रहा है। इस एक्शन थ्रिलर से वरुण धवन का फर्स्ट लुक पहले ही सामने आ चुका है। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। अब दशहरे मेकर्स ने फिल्म के विलेन जैकी श्रॉफ का पहला लुक शेयर किया है। जैकी श्रॉफ का ये लुक आपके रौंगटे खड़े कर देने के लिए काफी है। वरुण ने इस लुक को लेकर कमेंट करते हुए कहा, 'यह वह अंधेरा है जिसे आपने कभी आते हुए नहीं देखा।' आज 12 अक्टूबर, 2024 को बेबी जॉन के मेकर्स ने जैकी श्रॉफ के रोल का फर्स्ट लुक शेयर किया। जो अब काफी वायरल हो रहा है। यह भी पढ़ें- जया और रेखा से पहले इन 2 हसीनाओं के प्यार में घरबार लुटाने को तैयार थे अमिताभ बच्चन, पर नहीं गल पाई थी दाल

वरुण धवन ने शेयर किया जैकी दादा का लुक

इसी के साथ ही 1 मिनट, 10 सेकंड के वीडियो में विलेन के तौर पर जैकी श्रॉफ काफी खतरनाक लग रहे हैं। वह एक कैदी के रूप में दिखाई दे रहे हैं, जिसके भूरे लंबे बाल, पुरानी अंगूठियां और गले में जंजीरें हैं। जैकी खुद को 'बब्बर शेर' भी कहते नजर आते हैं। यहां इस पर एक नजर डालते हैं।

बेबी जॉन के लीड एक्टर वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'उस अंधेरे से मिलने के लिए तैयार हो जाइए जिसे आपने कभी आते नहीं देखा... #BabyJohn की बुराई! #बब्बरशेर आपके लिए आ रहा है! जैकी श्रॉफ के इस लुक को लेकर फैंस के भी कमेंट सामने आने लगे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जैकी दादा का ये लुक काफी शानदार है। यकीनन वायरल होने वाला है।'

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article