Vicky Kaushal की 'Ek Jaadugar' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, Shoojit Sircar संभालेंगे निर्दशन की कमान

Vicky Kaushal's Ek Jaadugar: लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'छावा' की सफलता को विक्की कौशल (Vicky Kaushal) एन्जॉय कर रहे हैं। 'छावा' के ब्लॉकबस्टर होने के बाद अब शूजित सरकार (Shoojit Sircar) की अपकमिंग मूवी 'एक जादूगर' (Ek Jaadugar) से विक्की कौशल का फर्स्ट लुक सामने आ गया है।

Vicky Kaushal's Ek Jaadugar: साल 2025 में विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' 14 फरवरी के दिन रिलीज हुई। इस फिल्म में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने छत्रपति संभाजी महाराज की दमदार भूमिका निभाई, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। 'छावा' की जबरदस्त सफलता के बाद से ही कई बड़े-बड़े डायरेक्टर्स विक्की कौशल को अपनी फिल्मों में कास्ट करने के लिए आगे आए। ताजा जानकारी के मुताबिक विक्की कौशल को एक योद्धा का किरदार निभाने के बाद अब जादूगर के किरदार में देखा जाएगा। जी हां, आपने सही पढ़ा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन डायरेक्टर शूजित सरकार (Shoojit Sircar) की अपकमिंग मूवी 'एक जादूगर' (Ek Jaadugar) में विक्की कौशल को लीड रोल निभाते हुए देखा जाएगा।

Vicky Kaushal And Shoojit Sircar's 'Ek Jaadugar'

शूजित सरकार के निर्देशन में बनने का रही विक्की कौशल की फिल्म 'एक जादूगर' का फर्स्ट लुक भी मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस पोस्टर में विक्की कौशल को एक शानदार हरे मखमली सूट के साथ पन्ना-रंग की टाई कैरी करते हुए देखा जा सकता है। मूछों में विक्की कौशल काफी अलग अवतार में दिखाई दे रहे हैं। फैन्स को उनका ये लुक काफी पसंद आया है। विक्की कौशल अपने हाथों में छड़ी के साथ क्रिस्टल बॉल लिए नजर आ रहे हैं।

End of Feed