Hrithik Roshan on Zindagi Na Milegi Dobara sequel: ऋतिक रोशन ने साल 2011 में बनी फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' में लीड रोल निभाया था। इस मूवी का निर्देशन जोया अख्तर ने किया था और इसे फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने प्रोड्यूस किया था। अपने समय में यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने में सफल रही थी। इस मूवी के सफलता के बाद से मेकर्स इसके सीक्वल की लंबे समय से प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन अभी तक इसे लेकर कोई बड़ी जानकारी सामने नहीं आई। हाल ही में एक इवेंट के दौरान ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने अब 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' (Zindagi Na Milegi Dobara Sequel) का सीक्वल बनने पर बड़ा खुलासा किया है।
जल्द बनेगी 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2'
ऋतिक रोशन हाल ही में अटलांटा, यूनाइटेड स्टेट्स में रंगोत्सव इवेंट में शामिल हुए थे। इस इवेंट के दौरान ऋतिक रोशन ने 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के बारे में बात की। ऋतिक से जब उनकी पसंदीदा फिल्म के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने 'ZNMD' को बताया। इसके बाद ऋतिक रोशन से जब इस मूवी एक सीक्वल के बारे में पूछा गया था तो अभिनेता ने कहा, 'मेरी जो इंस्टिंक्ट हैं कि ऐसा जल्द होगा। कब होगा यह पता नहीं है लेकिन होगा जरुर।' 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2' बनने के बारे में ऋतिक रोशन ने अब इशारा दिया है।
ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' में फरहान अख्तर, अभय देओल, कैटरीना कैफ और कल्कि कोचलिन सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन इन दिनों फिल्म 'वॉर 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
