'बॉर्डर 2' की सफलता देख मेकर्स ने लॉक की सनी पाजी स्टारर 'गबरू' की रिलीज डेट, इस दिन हिलेंगे सिनेमाघर

Sunny Deol's Gabru to Release on THIS Date: सनी देओल इंडस्ट्री के उन एक्टर्स में से एक हैं, जिनके पास काम की कमी नहीं है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो 'बॉर्डर 2' की सफलता को देखने के बाद अब सनी देओल स्टारर 'गबरू' की रिलीज को भी मेकर्स ने लॉक कर दिया है।

Sunny Deol's Gabru to Release on THIS Date: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल को हालिया रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) में देखा जा रहा है। यह मूवी अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में लगी हुई है। 'बॉर्डर 2' की जबरदस्त सफलता के देखने के बाद निर्माताओं सनी पाजी संग अपनी फिल्मों की रिलीज डेट जारी कर रहे हैं। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'गबरू' (Gabru) की रिलीज डेट को भी निर्माताओं ने लॉक कर दिया है। तो चलिए जानते हैं यह मूवी किस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Sunny Deol

Pic Credit: Instagram

'गबरू' की रिलीज डेट आई सामने

वैरायटी इंडिया के सूत्रे ने उन्हें बताया कि शशांक उदापुरकर के निर्देशन में बन रही सनी देओल की फिल्म 'गबरू' 8 मई के दिन रिलीज होने जा रही है। विशाल राणा और ओम छंगाणी द्वारा निर्मित यह एक शानदार मूवी होगी, जो दर्शकों के दिलों पर अलग छाप छोड़ने में कामयाब रहेगी। इस मूवी में सनी देओल अब तक ना देखे गए किरदार में नजर आने वाले हैं। फैन्स को भी सनी देओल की फिल्म का बड़ी बेताबी से इंतजार है। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2: रणवीर सिंह स्टारर की बढ़ीं मुश्किलें, आदित्य धर के 'B26 Studio' को ब्लैकलिस्ट करना चाहती है BMC? जानिए पूरा मामला)

End of Feed