Akshay Kumar Next With Priyadarshan: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के लिए साल 2024 भी लकी साबित होता नहीं दिखाई दे रहा है। अभिनेता की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी निराशाजनक ही रहा है। ऑडियंस के साथ-साथ निर्माताओं को उम्मीद थी कि ये फिल्म कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी लेकिन ऐसा नही हुआ और फिल्म फ्लॉप साबित हुई। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को लगभग 300 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनाया गया था और यह 100 करोड़ रुपये भी जुटा नहीं पाई है। अक्षय कुमार की लगातार हो रहीं फ्लॉप फिल्मों को देखने के बाद अब मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन (Priyadarshan) ने उनके साथ मिलाया है।
अक्षय कुमार, प्रियदर्शन और एकता कपूर को लेकर खबरें है कि ये जोड़ी हॉरर कॉमेडी के लिए साथ आने वाली है। निर्देशक प्रियदर्शन ने 14 साल बाद अक्षय के साथ हाथ मिलाया है। इससे पहले दोनों 'हेरा फेरी', 'भागम भाग' और 'गरम मसाला' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। अब 14 सालों के बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन एक हॉरर कॉमेडी के साथ आएंगे। एचटी सिटी से बात करते हुए प्रियदर्शन ने बताया कि उन्होंने राम मंदिर के इतिहास के बारे में अपनी डाक्यूमेंट्री सीरीज की शूटिंग पूरी कर ली है। इसके बाद वो जल्द ही अक्षय कुमार के साथ अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करेंगे।
प्रियदर्शन की फिल्म के अलावा अक्षय कुमार को आने वाले दिनों में 'वेलकम टू द जंगले', 'हेरा फेरी 3' और 'खेल खेल में' सहित कई फिल्में हैं। अक्षय कुमार की बीती कई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल देखने को मिला है। अब यह देखना है कि अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी कमाल कर पाती है या नहीं।
