अनन्या पांडे के बाद Sara Ali Khan पर लट्टू हुए Aditya Roy Kapur, अनुराग बसु की बर्थडे पार्टी में साथ देख उड़ी अफेयर की अफवाह

Is Aditya-Sara In Relationship: बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर इन इनो अनन्या पांडे संग ब्रेकअप की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। इन खबरों के बीच आदित्य को सारा अली खान के साथ अनुराग बसु की बर्थडे पार्टी में देखा गया। लोग दोनों के रिश्ते में होने के कयास लगा रहे हैं।

Is Aditya-Sara In Relationship: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आदित्य रॉय कपूर काफी लंबे समय से अनन्या पांडे को डेट कर रहे थे। हाल ही में आई रिपोर्ट्स ने सभी को हैरान कर दिया। बताया जा रहा है कि कुछ महीनों तक साथ में रहने के बाद आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। इन खबरों पर अनन्या पांडे (Ananya Panday) और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) की ओर से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है। बीती रात आदित्य रॉय कपूर को मशहूर डायरेक्टर अनुराग बसु के बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल होते हुए देखा गया। इस दौरान आदित्य रॉय कपूर के साथ सारा अली खान (Sara Ali Khan) भी मौजूद थीं। दोनों को साथ में देखने के बाद इनके रिलेशनशिप में होने की अफवाह उड़ना शुरू हो गई हैं।

Ananya Panday, Aditya Roy Kapur and Sara Ali Khan

अनुराग बसु के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है जिसमें निर्देशक अपने मेहमानों को जन्मदिन का केक खिलाते नजर आ रहे हैं। इस पार्टी में आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान को एक साथ खड़े हुए देखा गया। क्लिप में अनुराग बसु को आदि के मुंह की ओर केक उछालते हुए देखा गया। इस पार्टी में आदित्य और सारा को साथ देखने के बाद लोगों ने इनके रिलेशनशिप में होने के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। बता दें आदित्य और सारा ने इन खबरों पर अभी तक रिएक्शन नहीं दिया है।

End of Feed