बॉलीवुड

फैन को वीडियो बनाता देख Deepika Padukone को आया गुस्सा, तुरंत झटक डाला फोन

Deepika Padukone Encounteredby fan: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वह एक फैन के फोन को झटक देती है। आखिर ऐसा क्या हुआ था वीडियो जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Image

Deepika Padukone Encounteredby fan

Deepika Padukone Encounteredby fan: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। ऐसे में एक्ट्रेस जल्द ही बच्चे को जन्म देने वाली है, जिसके लिए उन्होंने इन दिनों काम से दूरी बनाई हुई है। कुछ दिन पहले एक्ट्रेस पति रणवीर सिंह संग बेबीमून को इन्जॉय करने निकलीं थी, जिसमें उनका बेबी बंप दिखाई दे रहा था। हालांकि अब एक्ट्रेस की एक ऐसी वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वह एक फैन का फोन झटक देती है। आखिर ये पूरा मामला है क्या जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

वीडियो के शुरुआत में देखने को मिला की दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) गाड़ी से उतरते हैं, तभी के फैन छुपके से वीडियो बनाने की कोशिश करता है। लेकिन यह सब एक्ट्रेस देख लेती है पहले वह मुंह बनाती है फिर गुस्से में फोन के कैमरे को झटक देती है। सिर्फ इतना ही नहीं रणवीर सिंह भी अपना मुंह छुपाकर चले जाते हैं। ऐसे में यह बहुत कम देखा गया है की दीपिका किसी फैन से गुस्सा हों। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यह वीडियो देख जहां कई लोगों ने दीपिका के लिए समर्थन किया तो कई ने इसी बतमीजी ठहरा दिया। लोग इस वीडियो के कमेन्ट सेक्शन पर पूछते हुए नजर आए की दीपिका आखिर ऐसा क्या छुपा रही है बेबी बंप? इसी के साथ वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द ही प्रभास के साथ फिल्म कल्कि 2898 एडी में नजर आने वाली है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article