बॉलीवुड

'यमला पगला दीवाना-2' के डायरेक्टर संगीत सिवन का हुआ निधन, बॉलीवुड में दौड़ी शोक की लहर

  • Authored by: अभय
  • Updated May 8, 2024, 08:06 PM IST

Yamla Pagla Deewana 2 Director Sangeeth Sivan Died: यमला पगला दीवाना-2 के डायरेक्टर संगीत सिवन का 61 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। इस खबर से सामने आने के बाद बॉलीवुड स्टार्स से लेकर डायरेक्टर के फैंस तक सभी उदास नजर आ रहे हैं।

Image

Instagram

Yamla Pagla Deewana 2 Director Sangeeth Sivan Died: बॉलीवुड से जुड़ी से बुरी खबर सामने आ रही है। फिल्म यमला पगला दीवाना-2 के डायरेक्टर संगीत सिवन का 61 साल की उम्र में निधन हो गया। संगीत सिवन के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया। संगीत सिवन के निधन के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। बॉलीवुड स्टार्स से लेकर आम लोग तक संगीत सिवन को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए नजर आ रहे हैं। हर कोई संगीत सिवन को अपने अंदाज में याद करता हुआ नजर आया। संगीत सिवन ने अपनी फिल्मों से लोगों को खूब हंसाया है, अब निधन की खबर सुन लोगों की आंखे नम हो गई हैं।

इन फिल्मों से जुड़ा था संगीत सिवन का नाम

बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर संगीत सिवन ने 61 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। संगीत सिवन के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। संगीत सिवन ने 'जोर', 'क्या कूल हैं हम', 'यमला पगला दीवाना-2' और 'अपना सपना मनी-मनी' जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया था। संगीत सिवन ने अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में हर बार कामयाब रहते थे। संगीत सिवन के निधन की खबर सामने आने के बाद ट्विटर पर डायरेक्टर को श्रद्धांजलि दी जा रही है।

सनी देओल और रितेश देशमुख ने डायरेक्टर निधन पर लिखी ये बात

डायरेक्टर संगीत सिवन के निधन के बाद बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए नजर आए। रितेश देशमुख ने इस मौके पर ट्विटर पर डायरेक्टर को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि 'ये बेहद दुख की बात है कि संगीत सिवन सर अब हमारे बीच नहीं रहे।' तो वहीं सनी देओल ने लिखा कि 'अपने प्रिय मित्र के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। मुझे यकीन नहींं हो रहा कि वो अब हमारे बीच नहीं है।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article