Ae Watan Mere Watan: सारा अली खान में होगा Emraan Hashmi का जबरदस्त कैमियो?

Emraan Hashmi Cameo in Ae Watan Mere Watan: बॉलीवुड से अब जो उड़ती-उड़ती खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक सारा अली खान (Sara Ali Khan) की आने वाली फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' (Ae Watan Mere Watan) में इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) एक छोटी सी भूमिका निभाते दिखाई देंगे।

Emraan Hashmi Cameo in Ae Watan Mere Watan: इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री के डिमांडिंग एक्टर्स में से एक हैं। ऑनस्क्रीन सीरियल किसर की छवि को इमरान हाशमी अब बदल रहे हैं। इमरान हाशमी के पास इस समय कई धांसू प्रोजेक्ट्स हैं, जिसमें उन्हें अलग-अलग किरदारों में देखा जाएगा। अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक इमरान हाशमी को सारा अली खान (Sara Ali Khan) की आने वाली फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' (Ae Watan Mere Watan) में एक जबरदस्त कैमियो करते हुए देखा जाएगा। इस फिल्म में इमरान हाशमी को देखने के लिए फैन्स और इंतजार नहीं कर सकते हैं।

Sara Ali Khan and Emraan Hashmi

पीपिंग मून्स से जुड़े सूत्र के अनुसार, 'सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' में इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक महत्वपूर्ण भूमिका होगी। हाल ही में उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग को पूरा किया है। फिल्म में उनके प्रदर्शन को देखने के लिए फैन्स बेकरार हैं। इमरान हाशमी स्वतंत्रता सेनानियों की इस कहानी में योगदान देकर बेहद खुश हैं।'

End of Feed