बॉलीवुड

Bhool Bhulaiyaa 3: तीसरे पार्ट में होगी Akshay Kumar की वापसी !! Kartik Aaryan को मिलेगी कड़ी टक्कर

Akshay Kumar in Bhool Bhulaiyaa 3: हाल ही में जूम से बात करते हुए कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म 'भूल भुलैया 3' के डायरेक्टर अनीस बज्मी ने बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की एंट्री पर बड़ा बयान दिया है। आइए जानें क्या अक्षय कुमार 'भूल भुलैया 3' में दिखाई देंगे।

Image

Kartik Aaryan-Anees Bazmee-Akshay Kumar

Akshay Kumar in Bhool Bhulaiyaa 3: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का फिल्मों बीते कुछ महीनों से खतरें में नजर आ रहा है। 'ओएमजी 2' के अलावा अक्षय कुमार की कई फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई हैं। कई फ्लॉप्स देने के बाद भी अक्षय कुमार के पास इस समय अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की कोई कमी नहीं है। अपने फिल्मी करियर में अक्षय कुमार ने एक से बढ़कर एक किरदार निभाए हैं। एक्शन के साथ-साथ उन्होंने कॉमेडी की दुनिया में भी खूब धमाल मचाया है। अक्षय कुमार ने फिल्म 'भूल भुलैया' अपने एक्टिंग से दर्शकों को आकर्षित कर दिया। इस फिल्म के दूसरे पार्ट में अक्षय कुमार को कार्तिक आर्यन ने रिप्लेस किया था। जूम से बात करते हुए अब अनीस बज्मी ने फिल्म 'भूल भुलैया 3' में अक्षय कुमार की वापसी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

जूम से बात करते हुए अनीस बज्मी में 'भूल भुलैया 3' में अक्षय कुमार की वापसी पर बड़ा अपडेट साझा किया। अनीस बज्मी ने कन्फर्म कर दिया है कि 'भूल भुलैया 3' में अक्षय कुमार नजर नहीं आएंगे। अनीस बज्मी ने यह भी कहा कि अक्षय कुमार उनके साथ काम करने के लिए बेताब हैं लेकिन इस समय उनके पास कोई ऐसी स्क्रिप्ट नहीं है, जिसमें वो दोनों साथ में काम कर पाएं। अनीस बज्मी ने बताया कि आने वाले दिनों में हम जल्द ही साथ में काम करेंगे।

सोमवार के दिन कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में विद्या बालन को मंजुलिका के रूप में देखा जा सकता है। वीडियो की क्लिप पहले और दूसरे पार्ट की है, जिसमें कार्तिक आर्यन भी डांस कर रहे हैं। बता दें विद्या बालन जल्द ही कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' में दिखाई देंगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article