सौरभ गुप्ता के आरोपों पर Sunny Deol के वकील ने किया पलटवार, बोले- सभी आरोप बेबुनियाद है...

फिल्म निर्माता सौरभ गुप्ता ने सनी देओल (Sunny Deol) पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। एक्टर के वकील ने सौरभ के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि एक्टर के खिलाफ कोई एकआईआर दर्ज नहीं हुई है। सनी के वकील ने कहा कि उन्होंने कोई कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है।

फिल्म निर्माता सौरव गुप्ता ने सनी देओल (Sunny Deol) पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। निर्माता ने कहा कि साल 2016 में सनी ने पैसे लेने के बाद भी फिल्म की शूटिंग नहीं की और ना ही उनके पैसे लौटाए। इस वजह से निर्माता ने एक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अब तक इस मामले में सनी देओल ने कोई बयान नहीं दिया है। लेकिन उनके वकील ने सौरभ पर पलटवार किया है। सनी के वकील रिजवान मर्चेंट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सौरभ के सभी आरोपों को बेबुनियाद और झूठा बताया है। एक्टर के वकील ने कहा, सनी देओल के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

रिजवान ने कहा, मेरे क्लाइंट ने साल 2016 से 2024 के बीच में उनके साथ कोई कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है। ये सब उनकी इमेज को खराब करने के लिए किया जा रहा है। साल 2016 में सनी और सौरभ के बीच में एक अनुंबध तैयार किया गया था जिसमें पैसों लेकर कुछ बातें हुई थी। लेकिन सनी देओल को कोई पेमेंट नहीं मिली। इसके बाद सनी के ऑफिस की तरफ से प्रोड्यूसर को नोटिस भेजा गया।

End of Feed