बॉलीवुड

जन्मदिन पर सोनाक्षी सिन्हा ने शुरू की रोमांटिक थ्रिलर की शूटिंग, करण रावल करेंगे निर्देशन

Sonakshi Sinha's Next Is Romantic Thriller: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) 2 जून के दिन अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। जन्मदिन के खास मौके पर सोनाक्षी ने नई रोमांटिक थ्रिलर की शूटिंग भी शुरू कर दी है। फिल्म का निर्देशन करण रावल कर रहे हैं।

Image

Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha's Next Is Romantic Thriller: बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत और बोल्ड अदाकाराओं में से एक सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) 2 जून के दिन 37 साल की हो गई हैं। सोनाक्षी सिन्हा को आखिरी बार संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में देखा गया था। इस फिल्म के लिए सोनाक्षी सिन्हा की एक्टिंग और उनके काम को लोगों ने काफी पसंद किया था। 'हीरामंडी' की सफलता के बाद अब सोनाक्षी सिन्हा ने जन्मदिन के खास मौके पर अपनी नई रोमांटिक थ्रिलर की शूटिंग शुरू करने की सभी तैयारियां शरू कर दी हैं। लंबे समय के बाद सोनाक्षी सिन्हा अपना जन्मदिन सेट पर मना रही हैं।

सोनाक्षी सिन्हा को अक्सर जन्मदिन पर समय निकाल कर एन्जॉय करते हुए देखा गया है। हालांकि इस साल सोनाक्षी सिन्हा ने अपने जन्मदिन को मनाने के लिए शूटिंग सेट चुना है। उन्होंने करण रावल के निर्देशन में बनने जा रही रोमांटिक थ्रिलर की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म को इकोलोन प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा रविवार को उत्तरी मुंबई के नायगांव में फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो फिल्म 'हीरामंडी' में सोनाक्षी सिन्हा के साथ अदिति राव हैदरी, मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल और संजीदा शेख सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए। बता दें इस सीरीज के लिए शर्मिन सहगल को काफी ट्रोल भी किया गया। अब सोनाक्षी सिन्हा को इस रोमांटिक थ्रिलर में देखने के लिए हरकोई बेताब है। फिल्म की ज्यादा डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article