Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का दूसरा प्री वेडिंग फंक्शन इटली में हुआ। ये फंक्शन चार दिनों तक क्रूज पर चला था। इस फंक्शन में 800 से ज्यादा वीआईपी गेस्ट शामिल हुए थे। फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने क्रूज पर एन्जॉय करते हुए अपनी फोटो शेयर की हैं। फोटो में एक्ट्रेस अपने भाई इब्राहिम अली खान के साथ दिखाई दे रही हैं।
सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर क्रूज की अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में एक्ट्रेस अपनी गर्ल गैंग के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं।
सारा इस आउटफिट में बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। एक्ट्रेस फोटो में कमाल का पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं।
सारा फोटो में भाई इब्राहिम अली खान के साथ दिखाई दे रही हैं। फोटो में भाई-बहन ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।
सारा व्हाइट आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने मिनमल मेकअप लुक रखा है। एक्ट्रेस की क्यूटनेस ने फैंस को दीवाना बना दिया।
फोटो में एक्ट्रेस वेकेशन मूड में नजर आ रही हैं। सारा इस फोटो में अपने भाई और एक्ट्रेस पलक तिवारी के साथ चिल करते हुए नजर आईं।
सारा अपने गर्ल गैंग के साथ फोटो खिंचवाते हुए दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस मल्टीकलर आउटफिट में स्टनिंग लग रही हैं।
सारा इटली के रोमांटिक वादियों को एन्जॉय करते हुए दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को सिंपल और स्टाइलिश रखा है।
सारा और इब्राहिम की तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दोनों को बेस्ट भाई-बहन की जोड़ी का टैग दिया है।