Aditya Roy Kapur's Next With Milap Milan Zaveri: आदित्य रॉय कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक हैं। साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'मेट्रो ...इन दिनों' में आदित्य रॉय कपूर को आखिरी बार देखा गया था। इस मूवी की कहानी लोगों के दिलों को छू गई थी। तब से लेकर अब तक आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) एक धांसू मूवी की तलाश में हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य रॉय कपूर की यह तलाश अब खत्म हो गई है। बताया जा रहा है कि इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर मिलाप मिलन जावेरी (Milap Milan Zaveri) ने एक इंटेंस और वायलेंट म्यूजिकल लव स्टोरी के लिए आदित्य रॉय कपूर को फाइनल किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Dhamaal 4 Box office Day 1: ओपनिंग डे पर मेकर्स की होगी बल्ले-बल्ले, Ajay Devgn की फिल्म कमाएगी इतने करोड़)
मिलाप मिलन जावेरी की नेक्स्ट में दिखेंगे आदित्य रॉय कपूर (Pic Credit: Instagram)
मिलाप मिलन जावेरी की नेक्स्ट में दिखेंगे आदित्य रॉय कपूर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आदित्य रॉय कपूर को अब आने वाले दिनों में एक इंटेंस और वायलेंट म्यूजिकल लव स्टोरी में देखा जाएगा। इस मूवी के डायरेक्शन की कमान मिलाप मिलन जावेरी संभालने वाले हैं। आदित्य के साथ काम करने पर मिलाप मिलन जावेरी ने कहा कि उनके अंदर हमेशा से ही एक इमोशनल लव स्टोरी करने की खास काबिलियत है। 'आशिकी 2' के बाद से दर्शक उन्हें जुनून और दर्द भरी कहानियों में देखना पसंद करते हैं। इस मूवी की ज्यादा डिटेल्स अभी आउट नहीं हुई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: क्लीन-शेव लुक पर Sunny Deol ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'बॉलीवुड में टैलेंट नहीं, लुक्स की होड़...')
फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे भूषण कुमार
आदित्य रॉय कपूर और मिलाप मिलन जावेरी की इस नई मूवी को भूषण कुमार प्रोड्यूस करेंगे। इस पहले भूषण कुमार ने आदित्य रॉय कपूर स्टारर 'आशिकी 2', 'मलंग', 'लूडो' और 'मेट्रो इन दिनों' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके हैं। वहीं दूसरी ओर मिलाप के निर्देशन में बनी फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस मूवी में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की जोड़ी देखने को मिली थी।
