Aditya Roy Kapur संग नए साल का जश्न मनाने निकलीं Ananya Panday, एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ कपल

Ananya Panday-Aditya Roy Kapur Spotted At Airport: बॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित कपल अनन्या पांडे (Ananya Panday) और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों नए साल का जश्न मनाने के लिए मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भर चुके हैं।

Ananya Panday-Aditya Roy Kapur Spotted At Airport: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) और एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों को साथ में देखने के बाद कई बार लोग कयास लगा चुके हैं कि अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस कपल कई बार बॉलीवुड कु पार्टीज और इवेंट्स में एक साथ एंट्री करते हुए देखा गया है। ऐसे में अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अनन्या पांडे अपने कथित बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर संग नए साल का जश्न मनाने के लिए शहर से बाहर के लिए उड़ान भर रही हैं।

Aditya Roy Kapur And Ananya Panday

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे भी बाकी बॉलीवुड सेलेब्स की तरह नए साल की छुट्टियों सेलिब्रेट करने बाहर जा रहे हैं। शाहिद कपूर, रणबीर कपूर और करीना कपूर खान सहित कई सेलेब्स नए साल का जश्न मनाने के लिए मुंबई से उड़ान भर चुके हैं। हाल ही में आदित्य और अनन्या को भी एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। लोगों को एयरपोर्ट पर यह जोड़ी खूब पसंद आई है। फैन्स इस जोड़ी को एयरपोर्ट पर देखने के बाद कमेंट्स की बौछार कर रहे हैं।

End of Feed