आदित्य रॉय कपूर फिर करेंगे श्रद्धा कपूर संग रोमांस, मोहित सूरी बनाएंगे लव स्टोरी!!

Aditya Shraddha doing Love Story: अभिनेता आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) ने श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के साथ आशिकी 2 (Aashiqui 2) और ओके जानू (OK Janu) जैसी लव स्टोरीज देकर दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है। दर्शक इस रोमांटिक जोड़ी को फिर से पर्दे पर देखना चाहते हैं, जो चाहत जल्द ही पूरी होने जा रही है। डायरेक्टर मोहित सूरी (Mohit Suri) इन दोनों के साथ एक नई मूवी प्लान कर रहे हैं।

Aditya Shraddha doing Love Story: डायरेक्टर मोहित सूरी (Mohit Suri) इन दिनों यशराज बैनर की अनटाइटल्ड लव स्टोरी में व्यस्त हैं, जिसे खत्म करने के बाद वो आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के साथ एक नई रोमांटिक फिल्म शुरू करेंगे। इस फिल्म की कहानी पर इन दिनों मोहित सूरी काम कर रहे हैं और साल 2026 की शुरुआत तक इसे शुरू करने की सोच रहे हैं। मोहित सूरी े आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर को बेसिक आइडिया सुनाया है, जो दोनों को पसंद भी आया है।

Mohit Suri Aditya Shraddha

फिल्म से जुड़े सूत्र ने पिंकविला को जानकारी दी है, 'मोहित सूरी लम्बे समय से एक रोमांटिक फिल्म बनाने की सोच रहे थे, जिसके लिए उन्होंने आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर से बात की है। मोहित ने अपनी अगली फिल्म का आइडिया दोनों कलाकारों के सुनाया भी है, जिसके बाद उन्होंने कहानी पर काम करना शुरू कर दिया है। अगर मोहित की कहानी दोनों कलाकारों को पसंद आती है तो आदित्य-श्रद्धा की आइकॉनिक जोड़ी फिर से स्क्रीन पर साथ दिखाई देगी।'

End of Feed