Ranveer Singh Jai Mehta Zombie Movie: अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) के साथ धुरंदर में व्यस्त हैं, जिसकी कहानी 70-80 के दशक के भारत की होगी। इनसाइडर्स की मानें तो रणवीर सिंह की ये फिल्म मई 2025 तक पूरी हो जाएगी, जिसके बाद मेकर्स इसकी रिलीज पर ध्यान लगाएंगे। आदित्य धर फिल्म धुरंदर को नवम्बर 2025 या फिर फरवरी 2026 में रिलीज करने की सोच रहे हैं। विक्की कौशल की उरी के बाद ये आदित्य धर की सबसे मजबूर फिल्म मानी जा रही है, जिसमें रणवीर सिंह जैसे सुपरस्टार भी हैं।
धुरंदर के बाद रणवीर सिंह डायरेक्टर फरहान अख्तर की डॉन 3 (Don 3) शुरू करेंगे, जिसका इंतजार दर्शकों को काफी लम्बे समय से है। इस फिल्म की तैयारी फरहान काफी समय से कर रहे हैं। धुरंदर और डॉन 3 के बाद रणवीर सिंह डायरेक्टर जय मेहता के साथ जॉम्बी मूवी शुरू करने की सोच रहे हैं। इस फिल्म पर जय मेहता रात-दिन काम कर रहे हैं और सुनने में आ रहा है कि रणवीर सिंह भी कहानी में अपने इनपुट दे रहे हैं।
फिल्म से जुड़े सूत्र ने पिंकविला को जानकारी दी है, 'जॉम्बी फिल्म रणवीर सिंह के बैनर तले बनाई जाएगी। फिल्म का आइडिया इन दिनों डेवलपिंग स्टेज र है, जिसकी कहानी जय मेहता लिख रहे हैं। रणवीर सिंह भी इस मूवी में लगातार अपने इनपुट दे रहे हैं। रणवीर और जय इस साल के अंत तक फिल्म की कहानी पूरी करने की सोच रहे हैं। अगर सबकुछ ठीक रहता है और रणवीर को जॉम्बी मूवी की कहानी पसंद आती है तो वो इसे डॉन 3 खत्म करते ही शुरू कर देंगे।'
रणवीर सिंह एक वक्त बॉलीवुड के नम्बर 1 स्टार बनकर उभर रहे थे लेकिन पिछले कुछ समय से उनकी मूवीज बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। यही कारण है कि रणवीर सिंह बड़े-बड़े डायरेक्टर्स और प्रोडक्शन हाउसेज की जगह अच्छी कहानियों को तवज्जो दे रहे हैं।
