आदित्य रॉय कपूर संग लॉन्ग ड्राइव पर निकलीं अनन्या पांडे, पैपराजी को देखते ही छिपाया मुंह

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 23, 2023, 09:45 AM IST

Ananya Pandey - Aditya Roy Kapoor: अनन्या पांडे आदित्य रॉय कपूर संग लॉन्ग ड्राइव पर निकली थीं। आदित्य और अनन्या की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। अनन्या ने पैपराजी को देखते ही अपने मुंह पर हाथ रख लिया। फैंस इन तस्वीरों पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Ananya Pandey - Aditya Roy Kapoor: अनन्या पांडे अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर संग लॉन्ग ड्राइव पर निकली थीं। कपल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। अनन्या और आदित्य कार में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं और एक- दूसरे से बातचीत कर रहे हैं। कपल के वीडियो पर फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। लॉन्ग ड्राइव के लिए आदित्य और अनन्या कैजुअल लुक में नजर आए। अनन्या ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी थीं। वहीं, आदित्य भी व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस में दिखाई दिए।

फोटो में अनन्या पैपराजी को देखते ही अपना मुंह पर हाथ रख लेती हैं। अनन्या की ये तस्वीरें सोशल मडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। अनन्या और आदित्य साथ में बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

End of Feed