Aditi Rao Hydari-Siddharth 2nd Wedding Inside Pics: हुमा कुरैशी-फराह खान ने 'छैया-छैया' गाने पर किया डांस, मलाइका भी हुई शामिल

Aditi Rao Hydari-Siddharth 2nd Wedding Inside Pics: अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) और साउथ एक्टर सिद्धार्थ (Siddharth) की दूसरी शादी की कई पिक्स इंटरनेट की दुनिया में वायरल हो रही हैं। इस फंक्शन के दौरान फराह खान और हुमा कुरैशी को 'छैया छैया' गाने पर डांस करते हुए देखा गया।

Aditi Rao Hydari-Siddharth 2nd Wedding Inside Pics: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) और साउथ एक्टर सिद्धार्थ (Siddharth) ने इस साल 16 सितंबर के दिन शादी की। कपल ने तेलंगाना शादी के करने के बाद जयपुर के अलीला फोर्ट बिशनगढ़ में करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदी में एक-दूसरे के साथ फिर से शादी की। कपल ने अपने सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ वेडिंग की कई पिक्स शेयर सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस समय इंटरनेट पर अदिती राव हैदरी और सिद्धार्थ की शादी की कई इनसाइड पिक्स इंटरनेट की दुनिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं।

Aditi Rao Hydari-Siddharth 2nd Wedding Inside Pics

फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता ने अदिती और सिद्धार्थ की शादी की कई इनसाइड पिक्स और वीडियोज इंटरनेट पर पोस्ट किए हैं। इन क्लिप्स में आप देख सकते हैं कि फराह खान, मलाइका अरोड़ा और हुमा कुरैशी सहित कई सेलेब्स शादी के फंक्शन को एन्जॉय करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान हुमा कुरैशी और फराह खान ने शाहरुख खान के आइकॉनिक गाने 'छैया छैया' पर डांस करती नजर आईं। इन गेस्ट की लिस्ट में साउथ एक्टर दुलकीर सलमान का नाम भी शामिल था।

End of Feed