बॉलीवुड

'I Want To Talk' को देख गदगद हुईं Shabana Azmi, बोलीं 'अभिषेक ने अपने करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस दी...'

Shabana Azmi Review I Want to Talk: ऑडियंस से लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'आई वांट टू टॉक' (I Want to Talk) को देख तारीफ की। अब शबाना आजमी ने इस मूवी को देखकर अभिषेक बच्चन के तारीफों के पुल बांधे हैं।

Image

Shabana Azmi Praise Abhishek Bachchan Performance in I Want To Talk

Shabana Azmi Review I Want to Talk: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की हाल ही में फिल्म 'आई वांट टू टॉक' (I Want to Talk) रिलीज हुई है। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद भी लोगों की बड़ी भीड़ इसे देखने नहीं पहुंचीं। जिन-जिन लोगों ने भी 'आई वांट टू टॉक' देखी है उन सभी ने अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की एक्टिंग की जमकर तारीफ की। बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी (Shabana Azmi) ने भी जूनियर बच्चन की फिल्म 'आई वांट टू टॉक' को लेकर अपना रिव्यू साझा किया है। शबाना ने इस मूवी को देखने के बाद अभिषेक बच्चन के करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस बताया है।

'आई वांट टू टॉक' की शबाना आजमी ने की तारीफ

शबाना आजमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिषेक बच्चन की मूवी 'आई वांट टू टॉक' से एक फोटो शेयर की है। उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, 'शूजीत सरकार की 'आई वांट टू टॉक' में अभिषेक बच्चन ने अपने करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस दी है। इस मूवी में अभिषेक बच्चन को उनके करैक्टर में डूबे हुए देखा गया। एक अभिनेता के तौर पर अभिषेक को त्याग करते हुए देखना काफी अमेजिंग था। शाबाश।'

बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि अभिषेक बच्चन की 'आई वांट टू टॉक' एक एनआरआई की रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है, जो कैंसर से पीड़ित हैं और फिल्म के निर्देशक शूजित सरकार के दोस्त भी हैं। फिल्म बताती है कि कैसे एक अकेला इंसान बचपन से ही अपनी बेटी के साथ जटिल रिश्ते को निभाता है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन ने अर्जुन सेन की भूमिका निभाई है। फिल्म में जॉनी लीवर और पर्ल डे भी अहम भूमिका में हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article