Aditi Rao Hydari और Siddharth की हुई सगाई, कपल ने फ्लॉन्ट की खूबसूरत डायमंड रिंग

Aditi Rao Hydari-Siddharth Engaged: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एक्टर सिद्धार्थ संग सगाई कर ली है। इस बात की जानकारी खुद कपल ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी है।

Aditi Rao Hydari-Siddharth Engaged: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ दिन पहले खबर आई की इस कपल ने चोरी छुपे कर्नाटक के किसी मंदिर में शादी कर ली है। लेकिन अब खुद कपल ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर ऐलान कर दिया है की उनकी मंगनी हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए खूबसूरत तस्वीर, जिसे देख हर कोई खुश हो गया है।

Aditi Rao Hydari-Siddharth are now Engaged

शादी के रुमर्स के बीच अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया की उन्होंने साउथ एक्टर सिद्धार्थ (Siddharth) संग सगाई कर ली है। सिर्फ यही नहीं तस्वीर में दोनों अपनी खूबसूरत रिंग फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर पोस्ट कर दोनों ने लिखा है की शादी के लिए उसने हां कर दी है। सभी फैंस ये न्यूज से काफी खुश हैं साथ ही पोस्ट पर कमेन्ट कर सभी को बधाई दे रहे हैं।

End of Feed