Adipurush: मनोज मुंतशिर ने हाथ जोड़ कर लोगों से मांगी माफी, बोले- आदिपुरुष से भावनाएं हुई आहत

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 8, 2023, 09:20 AM IST

Adipurush: आदिपुरुष में आपत्तिजनक डायलॉग्स की वजह से लोगों ने फिल्म के राइटर मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) को जमकर ट्रोल किया था। इस फिल्म के डायलॉग्स को लेकर जमकर विवाद हुआ था। फिल्म रिलीज के 22 दिन बाद मनोज मुंतशिर ने आदिपुरुष के डायलॉग्स को लेकर लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांगी है।

Adipurush: डायरेक्टर ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष को लेकर जमकक बवाल मचा था। फिल्म के डायलॉग्स से लेकर कॉस्ट्यूम तक लोगों को पसंद नहीं आए थे। दर्शकों ने इस फिल्म के राइटर मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) को भी जमकर ट्रोल किया था। दर्शकों के गुस्से को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म के डायलॉग्स को बाद में बदल दिया था। लेकिन इसका कोई खास फायदा नहीं हुआ। दर्शकों का कहना था कि मेकर्स ने आदिपुरुष बनाकर रामायण का मजाक बनाया है। फिल्म रिलीज के इतने समय बाद मनोज मुंतशिर ने ट्वीट कर लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांगी है।

End of Feed