Manoj Muntashir ने क्या Kumar Vishwas के शो से चुराए Adipurush के डायलॉग? दर्शकों के हाथ लग गया सबूत

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jun 17, 2023, 12:14 PM IST

Adipurush Dialogue Controversy: दास की ओर से सबूत के तौर पर इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद लोगों ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। @vp_singhadiya ने कहा, "चोर कभी अपनी आदत नहीं छोड़ता।" @Nottkhan ने कहा कि चोर हर जगह से चोरी करता है।

Adipurush Dialogue Controversy: फिल्म आदिपुरुष की रिलीज के बाद इसके डायलॉग (संवाद) को लेकर संग्राम छिड़ गया है। एक ओर जहां कुछ संवादों की भाषा को लेकर फैंस के एक धड़े ने आपत्ति जताई, वहीं दूसरी इसके डायलॉग चोरी के होने से जुड़ी बातें भी सामने आई हैं। साउथ के स्टार प्रभास की इस फिल्म के संवाद जाने-माने लिरिसिस्ट मनोज मंतशिर ने लिखे हैं, पर उन पर कुछ डायलॉग को चुराने का आरोप लगाया गया है। रोचक बात है कि इस बात से जुड़ा सबूत भी कुछ लोगों (दर्शकों) के हाथ लग गया, जो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

"अनारकली ऑफ आरा" और "शी" (नेटफ्लिक्स ओरिजिनल) के मेकर और फिल्मकार अविनाश दास ने शुक्रवार (16 जून, 2023) को एक वीडियो शेयर किया, जिसमें मशहूर कवि कुमार विश्वास एक कार्यक्रम कुछ मिलते-जुलते डायलॉग को बोलते नजर आए। सुनिए, विश्वास ने इस क्लिप के दौरान क्या कहा:

End of Feed