Animal डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी को Adil Hussain ने दिया करारा पलटवार, पहले जताया था कबीर सिंह करने पर पछतावा

Adil Hussain Reply to Sandeep Vanga Reddy: बॉलीवुड एक्टर आदिल हुसैन ने हाल ही में एनिमल डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी को पलटवार दिया है। डायरेक्टर ने दावा किया था कि आदिल को कबीर सिंह के बाद ही पहचान मिली है। अब आदिल का इसपर रिएक्शन खूब वायरल हो रहा है।

Adil Hussain Reply to Sandeep Vanga Reddy: आदिल हुसैन को संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म कबीर सिंह में सपोर्टिंग रोल में देखा गया था। हाल ही में एक बातचीत में, एक्टर ने मीरा नायर और एंग ली का उदाहरण देते हुए संदीप वांगा रेड्डी पर पलटवार किया है। उन्होंने फिल्म कबीर सिंह की पूरी स्क्रिप्ट न पढ़ने की अपनी गलती मानते हुई फिल्म को अपने करियर की बड़ी गलती बताया था। संदीप वांगा रेड्डी को यह बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने एक्टर पर बयान देते हुए यह दावा किया कि कबीर सिंह से पहले उन्हें कोई जानता भी नहीं था।

Adil Hussain Reacts to Sandeep Vanga Reddy's Comment

Adil Hussain Reacts to Sandeep Vanga Reddy's Comment

इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू में, आदिल हुसैन ने संदीप रेड्डी वांगा के दावे पर रिएक्ट किया है। एक्टर ने पूछा, 'मुझे यकीन नहीं हो रहा कि उन्होंने सच में मेरी फिल्में गिन लीं। ईमानदारी से कहूं तो, मुझे नहीं पता कि उस पर क्या कहूं। अगर एंग ली उनसे कम फेमस हैं या मीरा नायर कम फेमस हैं, तो मुझे कुछ नहीं कहना है। लाइफ ऑफ पाई से पहले एंग ली ऑस्कर विजेता थे।

End of Feed